हिमाचल डेस्कः चंडीगढ़-शिमला नैशनल हाईवे-5 पर तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। सोलन जिले के ब्रुरी के समीप देर रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी देखें :-
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक हाईवे पर बाइक चला रहा था, तभी ब्रुरी के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे से हाईवे पर यातायात कुछ देर के लिए पूरी तरह बाधित हो गया और लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और यातायात बहाल करवाया। वहीं, पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
हादसे को लेकर सोलन के एसपी साईं दत्तात्रेय वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। टक्कर मारने वाले वाहन और हादसे के कारणों की गहन जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि हाईवे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ें :-

