Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

चौरासी व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन चौरासी होटल भरमौर में किया गया, सर्वसम्मति से लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

April 22, 2023

चौरासी व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन चौरासी होटल भरमौर में किया गया, सर्वसम्मति से लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

भरमौर: चौरासी व्यापार मंडल भरमौर की बैठक का आयोजन शुक्रवार को चौरासी होटल भरमौर में किया गया। जिसकी अध्यक्षता व्यापार मंडल भरमौर के कोर कमेटी सदस्य टेक चंद ठाकुर द्वारा की गई वैठक में व्यापार मंडल के सदस्यों व पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिसमें सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें प्रमुख मणिमहेश यात्रा की समय अवधि बढाए जाने, भरमौर में टैक्सी स्टैंड की उचित व्यवस्था,मेन बाजार भरमौर में ट्रैफिक लाइट व सी,सी,टी बी कैमरे की व्यवस्था, भरमौर में कूडा डंपिंग पंलाट की व्यवस्था व नई सीवरेज लाईनों व दंदवा से लेकर पट्टी व चौरासी हैलिपैड तक नालीयों की रिपेयर का कार्य मई अंत तक करवा लिया जाए।

ताकि मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को भी किसी परेशानियों का सामना न करना पडे व भरमौर लोकल जातर मेले के दौरान चौरासी परिसर में लगाई जाने वाली दुकानों को मंदिरों से दूर लगाया जाए। ताकि श्रद्धालुओं को ऐतिहासिक मंदिरों के दर्शन करने में कोई परेशानी न हो। इसके अलावा भरमौर में जल-शक्ति विभाग भरमौर द्वारा मटमैले पानी की सप्लाई को भी दुरूस्त किया जाए व कार पार्किंग में शौचालय की व्यवस्था व सही रखरखाव भरमौर प्रशासन की तरफ से किया जाए। इसके अलावा भरमौर बाजार की मीट शाप को अलग से बनाया जाए व चौरासी परिसर, हैलीपैड मार्ग, मेन बाजार में सोलर लाईट की उचित व्यवस्था की जाए।

जैसे महत्वपूर्ण निर्णय वैठक में सर्वसम्मति से आगामी कार्रवाई के लिए गए व प्रधान रंजीत शर्मा ने बताया कि जो प्रस्ताव पारित किए गए उनकी प्रतिलिपि प्रदेश के मुख्यमंत्री, भरमौर के विधायक, उपायुक्त चंबा,व भरमौर प्रशासन को प्रेषित की जाऐगी। ताकि जल्द से जल्द समस्याओं का निपटारा हो सके व जल्द ही व्यापार मंडल के भंडारे को लेकर कोर कमेटी व कार्यकारिणी की वैठक बुलाकर तिथि व अलग-अलग कमेटियों का गठन भी कर लिया जायेगा। बैठक में व्यापार मंडल के प्रधान रंजीत शर्मा,कोर कमेटी सदस्य टेक चंद ठाकुर ,कोर कमेटी सदस्य जैसी राम ठाकुर,देश राज शर्मा, हरिशरण शर्मा, सह-सचिव महिंद्र पटियाल, कोषाध्यक्ष जैकी शर्मा, व्यापार मंडल भरमौर के पदाधिकारी आजाद जरियाल,कालु शर्मा,संजय शर्मा, व व्यापार मंडल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें