Site icon Dainik Savera Times

चेतन बरागटा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब बीजेपी के सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त

Chetan Bragta appointed as social media in-charge of Punjab BJP

Chetan Bragta appointed as social media in-charge of Punjab BJP

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए हिमाचल प्रदेश आईटी व सोशल मीडिया प्रभारी चेतन बरागटा को पंजाब प्रांत का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।

भाजपा का शीर्ष नेतृत्व लगातार चेतन बरागटा के नेतृत्व, कार्यशैली और संगठनात्मक अनुभव पर भरोसा जता रहा है। इससे पहले भी उन्हें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, केरल, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली जैसे राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी हैं।

लगातार मिल रहे इन महत्वपूर्ण दायित्वों को उनके संगठनात्मक कार्यों और अनुभव पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।

चेतन बरागटा को मिली इस जिम्मेदारी से जुब्बल-नावर-कोटखाई सहित पूरे हिमाचल प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Exit mobile version