Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

दैनिक सवेरा टाइम्स के मुख्य संपादक श्री शीतल विज ने माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में टेका माथा

August 24, 2023

दैनिक सवेरा टाइम्स के मुख्य संपादक श्री शीतल विज ने माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में टेका माथा

कांगड़ा (मनोज) : नगरकोट माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में दैनिक सवेरा टाइम्स के मुख्य संपादक श्री शीतल विज ने माथा टेक कर सवेरा परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की हैं। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पंडित राम प्रसाद शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना करवा कर इतिहास बारे जानकारी दी।

इस दौरान दैनिक सवेरा टाइम्स के मुख्य संपादक श्री शीतल विज जी ने कहा कि मां के दर्शन कर वह अपने आप को भाग्यशाली मानते हैं। वही माता हर साल ऐसे ही इस भक्त को बुलाती रहे ओर अपना आशीर्वाद सब पर बना रहे। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में पंजाब से आए श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए लंगर के सेवादारों की हौसला अफजाई की।

वहीं पंजाब से आए श्रद्धालुओं के साथ उन्होंने फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान उनके साथ रिकी सहगल,संजय कोछड़, कांगड़ा के पत्रकार मनोज कुमार सहित अन्य टीम भी मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें