Dainik Savera Times

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने जोगिंदर नगर में स्थापित काउंटिंग हॉल व स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

जोगिंदर नगर: आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज 31 जोगिंदर नगर तथा 30 दरंग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना को राजकीय महाविद्यालय जोगिंदर नगर में स्थापित काउंटिंग हॉल का निरीक्षण किया। साथ ही स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया तथा इस संबंध में की गई सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा तथा संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी जारी किए।

इससे पहले जोगिंदर नगर पहुंचने पर सहायक रिटर्निग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी का स्वागत किया तथा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत की जा रही विभिन्न तैयारियो से अवगत करवाया।

इस मौके पर सहायक रिटर्निग अधिकारी एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह, तहसीलदार जोगिंदर नगर डॉ. मुकुल शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Exit mobile version