मंडी: मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत चिह्नित परिवारों की समेकित सूची के अंतिम सत्यापन के लिए जिला मंडी की सभी ग्राम पंचायतों में 16, 17 और 18 नवंबर, 2026 को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुपालन में जिला की समस्त ग्राम पंचायतों में प्रातः 11 बजे विशेष ग्राम सभा की बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य योजना के तहत चिह्नित परिवारों की समेकित सूची का अंतिम सत्यापन सुनिश्चित करना है, ताकि पात्र परिवारों से संबंधित जानकारी की पुष्टि की जा सके।
विशेष ग्राम सभा में समेकित सूची को सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सूची के संबंध में लोगों से आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे तथा प्राप्त आपत्तियों का विधिवत अभिलेखन किया जाएगा। इसके बाद क्षेत्र स्तर पर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा तथा सत्यापित सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
📍 Location: Mandi (Mandi)

