हिमाचल डेस्क: विकास खंड निहरी की खंड स्तरीय संवाद बैठक राजकीय महाविद्यालय निहरी के सभागार में खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के चरण-1 से चरण-8 के तहत 10 पंचायतों के लगभग 561 बीपीएल अधिसूचित लाभार्थियों ने भाग लिया।
एक मंच पर मिली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
संवाद बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने एक ही मंच पर लाभार्थियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग की ओर से डॉ. शमशेर सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी सुंदरनगर विक्रांत जग्गा, महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से सरस्वती देवी, उद्यान विस्तार अधिकारी कर्म सिंह तथा समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी राकेश कुमार ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।
पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में किया जागरूक
अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
लाभार्थियों की शंकाओं का मौके पर किया समाधान
बैठक के दौरान लाभार्थियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित सवाल और शंकाएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने मौके पर ही उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई।
अन्य पात्र लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान
अधिकारियों ने लाभार्थियों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा अपने आसपास के अन्य पात्र लोगों को भी इन योजनाओं के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
📍 Location: Mandi (Mandi)

