Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शारदीय नवरात्रि पर मुख्यमंत्री ने तारा देवी मन्दिर में की पूजा-अर्चना

October 15, 2023

शारदीय नवरात्रि पर मुख्यमंत्री ने तारा देवी मन्दिर में की पूजा-अर्चना

 

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के साथ शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आज शिमला के तारा देवी मन्दिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने मन्दिर परिसर का अवलोकन भी किया और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इसमें और सुधार करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने तारा देवी सड़क मार्ग को चौड़ा करने और इसमें सुधार के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मूलभूत सुविधाएं और अधोसंरचना का विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, महाधिवक्ता अनूप रतन, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. रितेश कपरेट, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम, पूर्व विधायक हरभजन भज्जी, अधोसंरचना सलाहकार अनिल कपिल और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें