Site icon Dainik Savera Times

सुजानपुर बाजार में पहुंचे मुख्यमंत्री, व्यापारी वर्ग एवं स्थानीय लोगों से की मुलाकात

सुजानपुर: प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख पूरी तरह से इलेक्शन मोड़ में आ गए हैं विधानसभा उपचुनाव के लिए किसी भी सीट पर उन्हें निराशा हाथ ना लगे इसको लेकर वह लगातार हर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर संपर्क बनाए हुए हैं इसी कड़ी में सोमवार को प्रदेश मुख्यमंत्री ने देर शाम करीब 7:00 बजे सुजानपुर बाजार में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की व्यापारी वर्ग की दुकानों में पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना पहली बार सुजानपुर बाजार पहुंचे मुख्यमंत्री का व्यापारी वर्ग ने हार पहनाकर लड्डू और ड्राई फ्रूट खिलाकर मुंह मीठा करवाया मुख्यमंत्री ने लोगों के साथ फोटो खिंचवाई और विशेष रूप से छोटे बच्चों से बातचीत की हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजनीतिक चर्चा ना करते हुए केवल दूर से ही लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और पैदल मार्च करते हुए सुजानपुर मुख्य बाजार से होते हुए मुख्य बस स्टैंड पार्टी कार्यालय में पहुंचे मुख्यमंत्री यहां से अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन के लिए प्रस्थान हुए उनका रात्रि ठहराव नादौन जिला हमीरपुर में होगा।

Exit mobile version