Site icon Dainik Savera Times

मुख्यमंत्री Sukhvinder Sukhu ने पुलिस आर्केस्ट्रा को दी ‘Harmony of Pines’ की बधाई

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 20 फरवरी 2023 को मुंबई में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह पुरस्कार समारोह में प्रदर्शन के लिए चुने जाने पर हार्मनी ऑफ द पाइंस द हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है कि कम समय में पुलिस आर्केस्ट्रा ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड की एक टीम जिसमें आईजीपी प्रशासन डीके यादव, एआईजी मुख्यालय कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन और बैंड के प्रधान निरीक्षक विजय कुमार ने आज यहां मुख्यमंत्री से मुलाकात की और मुख्यमंत्री को इस उपलब्धि से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने हार्मनी ऑफ दि पाइंस के हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड के भविष्य के प्रयासों में सफलता की कामना की।

Exit mobile version