Site icon Dainik Savera Times

रामपुर में बाल विकास परियोजना द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

रामपुर बुशहर(मीनाक्षी): रामपुर में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बाल विकास परियोजना (सीडीपीओ) द्वारा एक विशेष पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने रचनात्मक विचारों के माध्यम से “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को मजबूती प्रदान की। इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की स्थिति को सुदृढ़ बनाना और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना था।

इस प्रतियोगिता के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी चित्रकला और प्रेरणादायक नारों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में महिलाओं और बालिकाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों को उकेरा गया। वहीं, स्लोगन प्रतियोगिता में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, “शिक्षा से सशक्त बनेगी नारी”, “जब नारी होगी सशक्त, तभी बढ़ेगा देश का विकास” जैसे प्रेरणादायक संदेश दिए गए।

इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिलाओं का सशक्तिकरण केवल उनका अधिकार नहीं, बल्कि समाज की प्रगति के लिए भी अनिवार्य है। महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना आवश्यक है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) शशि ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी महिला दिवस के अवसर पर उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और समाज में महिला जागरूकता को बढ़ावा दिया है।

उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल एक आयोजन मात्र नहीं है, बल्कि यह एक जागरूकता अभियान भी है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करेगा। महिलाओं और बालिकाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाकर ही हम एक समानता पर आधारित समाज का निर्माण कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Iran-Israel War: ईरानी संस्था का दावा, संघर्ष के दौरान मारे गए 3 हजार से ज्यादा लोग

Exit mobile version