Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

खराब मौसम के चलते Churdhar Yatra पर लगा प्रतिबंध

March 28, 2023

खराब मौसम के चलते Churdhar Yatra पर लगा प्रतिबंध

नेरवा : बीते एक सप्ताह से लगातार खराब चल रहे मौसम के मिजाज को देखते हुए एसडीएम चौपाल एवं चूड़धार मंदिर कमेटी के चेयरमैन चेत सिंह ने अलर्ट जारी करते हुए चूड़धार यात्रा पर सख्त प्रतिबंध लगाने के निर्देश पारित किए हैं। उन्होंने कहा कि चूड़धार में 18 मार्च से लगातार हिमपात हो रहा है, जिस वजह से चूड़धार जाने वाले सभी रास्ते अवरुद्ध हो चुके हैं तथा मौसम विभाग द्वारा मार्च के आखिरी एवं अप्रैल के पहले हफ्ते तक लगातार मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। लिहाजा इस दौरान श्रद्धालु आगामी निर्देश तक चूड़धार की यात्रा का जोखिम न उठाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें