Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जय कृष्ण गिरी पब्लिक हाई स्कूल भरमौर में बडे हर्षोल्लास से मनाया गया सिविल सेवा दिवस

April 21, 2023

जय कृष्ण गिरी पब्लिक हाई स्कूल भरमौर में बडे हर्षोल्लास से मनाया गया सिविल सेवा दिवस

भरमौर: जय कृष्ण गिरि पब्लिक हाई स्कूल भरमौर में शुक्रवार को सिविल सेवा दिवस बडे हर्षोल्लास से मनाया गया यह जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि इस दिन को भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की याद में चुना गया था, जिन्हें व्यापक रूप से ‘भारत के लौह पुरुष’ के रूप में जाना जाता है। सरदार पटेल ने भारतीय संघ में रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्हें भारतीय सिविल सेवाओं के संस्थापक पिताओं में से एक माना जाता है व  विद्यार्थियों को बताया गया कि दरअसल, अंग्रेजों ने भारतीयों को खुद को साबित करने के लिए ये सिविल सर्विस परीक्षा की शुरुआत की थी। इसी दिन 1947 में पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने नव नियुक्ति प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को संबोधित किया था। इसको लेकर  1947 में दिल्ली के मेटकाफ हाउस में इस कार्यक्रम को रखा गया था। मुख्याध्यापक राजीव शर्मा ने विद्यार्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा, आईएएस, भारतीय पुलिस सर्विस, आईपीएस, भारतीय विदेश सेवा, आईएफएस और अखिल भारतीय सेवाओं और केंद्रीय सेवा के लिए स्वयं को तैयार करने को प्रेरित किया और देश के सर्वांगीण विकास में सहायक बनने को प्रोत्साहित किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें