शिमला: शिमला में कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) को IGMC में शिफ्ट किए जाने के विरोध में जनवादी महिला समिति की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब प्रदर्शनकारी महिलाओं ने छोटा शिमला स्थित सचिवालय की ओर कूच करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस जवानों और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प हो गई।
महिला प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कमला नेहरू अस्पताल को आईजीएमसी में शिफ्ट करने का फैसला आम लोगों और विशेषकर महिलाओं के हित में नहीं है। उनका आरोप है कि अस्पताल के स्थानांतरण से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा। इसी मांग को लेकर महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अस्पताल को पूर्व व्यवस्था के अनुसार संचालित रखने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने सड़क पर चक्का जाम भी कर दिया। इसके चलते छोटा शिमला क्षेत्र में करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने और यातायात व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक के बाद झड़प की स्थिति पैदा हो गई।
जनवादी महिला समिति की महासचिव फाल्मा चौहान ने कहा कि कमला नेहरू अस्पताल को आईजीएमसी में शिफ्ट करने का फैसला जनहित में नहीं है। उन्होंने सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद पुलिस की मौजूदगी में यातायात व्यवस्था को सामान्य किया गया।
गया।
📍 Location: शिमला (शिमला)

