Site icon Dainik Savera Times

HP Board 12th Result: हिमाचल में 12वीं के नतीजे जारी, छात्रों ने 99% अंकों से किया स्टेट टॉप, देखें लिस्ट

PSEB Result 2026

PSEB Result 2026

HP Board 12th Result: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला से घोषित इन नतीजों में इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। टॉपर्स सूची में लड़कियों की मजबूत मौजूदगी देखने को मिली है। हिमाचल बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा के बाद छात्र लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जो अब समाप्त हो गया है।

छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कई स्ट्रीम्स में लड़कियों ने टॉप स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं कुल परिणामों में भी छात्राओं की सफलता दर लड़कों से अधिक रही।

साइंस स्ट्रीम में शायला कश्यप ने 495 अंक (99%) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं संचिता धीमान और काशी शर्मा 493 अंकों (98.6%) के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर तमन्ना शर्मा और नितिन कुमार ने 492 अंक (98.4%) हासिल किए।

आर्ट्स स्ट्रीम में अंशित कुमार ने 496 अंक (99.2%) के साथ टॉप किया। आरुषि (495 अंक) दूसरे और शाम्या बड़जात्या (494 अंक) तीसरे स्थान पर रहीं। कांगड़ा और सिरमौर जिलों के विद्यार्थियों का प्रदर्शन खास रहा।

टॉपर्स के नाम एक नजर में

रैंक छात्र का नाम अंक प्रतिशत (%) लिंग जिला
1. अंशित कुमार 496 99.2% पुरुष कांगड़ा
2. आरुषि 495 99% महिला सिरमौर
3. शाम्या बड़जात्या 494 98.8% महिला कांगड़ा

कैसे देखें रिजल्ट

सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
अब यहां रिजल्ट्स वाले सेक्शन amarujala.com/results में जाएं।
अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से एचपी बोर्ड वाला विकल्प चुनें।
अब अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) चुनें।
मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
अब सबमिट कर दें।

ये भी पढ़ें…

कुल रिजल्ट का आंकड़ा

इस साल 81,417 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 74,637 छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए। कुल 308 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
लिंग के आधार पर देखें तो 40,828 लड़कों में से 36,888 पास हुए, जबकि 40,281 लड़कियों में से 37,749 ने सफलता हासिल की।

Exit mobile version