कुल्लू: कुल्लू जिला में बीते लंबे समय से कचरे की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ रहा था। वही स्वच्छता व्यवस्था में ढील बरतने पर एनजीटी द्वारा भी बार-बार लताड़ लगाई जा रही थी, लेकिन अब कुल्लू नगर परिषद की नई टीम ने कार्यभार संभालते ही शहर से कचरा की समस्या के समाधान को लेकर कार्य करना शुरू किया है। इसी कड़ी में गांधी जयंती के अवसर पर कुल्लू में आज स्वच्छ कुल्लू अभियान का शुभारंभ विधायक सुंदर सिंह ठाकुर की ओर से किया गया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू में बहुत से बाहरी जिलों के लोग रहने आते हैं। ऐसे में उन सब लोगों को भी शहर की सफाई व्यवस्था में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कुल्लू जिला के लोगों से भी अपील की है कि वह अपना कचरा व्यवस्थित तरीके से संबंधित कर्मचारियों को दे, ताकि कुल्लू शहर में कचरे की समस्या से निपटारा से मिल सके। लगातार कचरे की समस्या से घाटी जूझ रही थी। ऐसे में अब कुल्लू को बाकी जिलों से स्वच्छ जिला बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। देवी देवताओं का वास भी वही होता है जहां पर स्वच्छता होती है ।ऐसे में आने वाले समय में दशहरा उत्सव केा भी आयोजन होने वाला है। उस दौरान कुल्लू शहर में सफाई व्यवस्था के लिए अब नई कंपनी को जिम्मा दिया गया है, जो बाहरी राज्यों में भी बेहतरीन तरीके से कार्य कर रही है। ऐसे में उन्होंने यह भी कहा कि कुल्लू को साफ रखने के लिए सभी को अपना योगदान देना चाहिए ताकि शहर को स्वच्छ बनाया जा सके।
📍 Location: Kullu (Kullu)

