Site icon Dainik Savera Times

गांधी जी को समर्पित स्वच्छान्जलि के साथ स्वच्छता पखवाड़ा हुआ सम्पन्न

शिमला (राजीव भनोट) : राजकीय उच्च विद्यालय धलवाड़ी में श्रम दान, पौधारोपण, स्वच्छता रैली व स्वच्छता अभियान के रूप में महात्मा गांधी जी को स्वच्छान्जलि देते हुए स्वच्छता पखवाड़े का समापन हुआ। पाठशाला की वरिष्ठ विज्ञान अध्यापिका रजनी सरोच ने बताया कि विद्यालय में 15 सितंबर से स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस के अंतर्गत नारा लेखन, चित्रकला प्रतियोगिया, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पौधरोपण, श्रम दान तथा जगरूकता रैली जैसी गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को स्वच्छान्जलि दी गयी।

बड़ी खबरें पढ़ेंः जीरा के Dilbag Sidhu ने जिले का नाम किया रोशन, राष्ट्रीय हॉकी टीम (19) में जीता गोल्ड

मुख्याध्यापक सुधीर गौतम ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता का सीधा सम्बंध व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य से है। अतः हमें स्वच्छता की आदत को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है और अपने आप में स्वस्थ आदतें विकसित करनी हैं। विद्यार्थी जीवन में सीखी गयी स्वस्थ आदते स्थाई होती हैं तथा व्यक्ति को उन्नति के मार्ग पर अग्रसर करती हैं। इस मौके पर एस एम सी प्रधान विकास भारद्वाज, शिक्षक विनोद शर्मा, सुमित भारद्वाज, लालचंद, मितन शास्त्री सहित सभी विद्यार्थी व कुछ एस एम सी सदस्य भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version