Site icon Dainik Savera Times

CM Sukhu और राज्यपाल Shiv Pratap Shukla ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित

शिमला (गजेंद्र) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल भी मौजूद रहे।

बड़ी खबरें पढ़ेंः IGMC के 31 सुरक्षा कर्मियों को नौकरी से बाहर निकालने पर सीटू ने DC ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को अहिंसा का संदेश दिया, उन्होंने ही अहिंसा के दम पर हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलवाई आज पूरा विश्व उन्ही के दिखाए मार्ग का अनुसरण कर रहा है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Jalandhar में सामने आया चौंकाने वाला मामला, 3 सगी बहनों की ट्रंक में मिली लाश

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश के प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के देश निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा की उन्होंने ही जय जवान और जय किसान का नारा दिया था उसी का परिणाम है की आज देश अन्न उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बना हैं।

बड़ी खबरें पढ़ेंः खेत जा रहे किसानों को कार ने कुचला, 2 की हुई मौत, ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन को सभी के लिए आदर्श बताते हुए उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Exit mobile version