Site icon Dainik Savera Times

CM Sukhu का केंद्रीय मंत्री Nadda पर हमला, कहा ‘हम भीख नहीं मांग रहे, अपना हक मांग रहे हैं’

शिमला: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री को पता होना चाहिए कि हिमाचल भी संघीय ढांचे का हिस्सा है। सीएम सुक्खू ने कहा, “हम केंद्र से भीख नहीं मांग रहे, हम अपना हक मांग रहे हैं।

“सीएम सुक्खू ने कहा, “केंद्र मदद कर रहा है तो यह पैसा जनता से टैक्स के रूप में वसूला जाता है। यह वसूली सभी राज्यों की जनता से टैक्स के रूप में की जाती है और यह पैसा रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट के रूप में राज्य को दिया जाता है। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कुछ दिन पहले हिमाचल के दो दिवसीय दौरे के दौरान बिलासपुर में कहा था कि अगर केंद्र पैसा नहीं देगा तो हिमाचल सरकार एक दिन भी नहीं चल सकती।

हिमाचल से रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट मिलने के बाद ही यहां कर्मचारियों को वेतन और पेंशनरों को पेंशन दी जाती है। सीएम ने आज शिमला में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पर पलटवार करते हुए उन पर राजनीतिक फायदे के लिए इस तरह के बयान देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों में लाभ के लिए ऐसी बातें कही गईं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की पूर्व भाजपा सरकार ने वर्ष 2018 में होटलों पर जो शौचालय टैक्स लगाया था, उसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जनता के बीच झूठ फैलाया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने जनता पर ऐसा कोई टैक्स नहीं लगाया, बल्कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनावों में लाभ के लिए झूठ फैलाया गया।

Exit mobile version