
शिमला: विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कांगड़ा जिले के जनजातीय क्षेत्र बड़ा भंगाल का दौरा प्रस्तावित है। मौसम अनुकूल रहा तो वे 28 नवंबर को गांव पहुंचेंगे। धौलाधार पर्वतमाला के बीच लगभग 2,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बड़ा भंगाल रावी नदी के उद्गम क्षेत्र के रूप में भी माना जाता है। सरकार इस दुर्गम गांव को पक्की सड़क से जोड़ने के कार्य को आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री इससे पहले भी डोडरा-क्वार, बागा-सराहन और शिप्की ला जैसे दूरदराज इलाकों का दौरा कर चुके हैं। अब उनका बड़ा भंगाल जाना तय माना जा रहा है। हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक धर्मशाला के तपोवन में आयोजित किया जा रहा है, जहां पहली बार 8 बैठकें होंगी। सत्र की तीसरी बैठक वाले दिन यानी 28 नवंबर को ही मुख्यमंत्री के दौरे की योजना है। इसके बाद 29 व 30 नवंबर को सत्र अवकाश रहेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...