Site icon Dainik Savera Times

अवंतीपोरा में हुई आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिकों की शहादत पर CM Sukhu ने किया शोक व्यक्त

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में हुई आतंकी मुठभेड़ में रामपुर उपमंडल के पिथ्वी गांव से संबंध रखने वाले 55 आरआर ग्रेनेडियर्स के सिपाही पवन कुमार की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कर्तव्यपरायण जवान के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि शहीद पवन कुमार की शहादत को सदैव याद रखा जाएगा।

Exit mobile version