Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Sukhu ने अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की दी बधाई

April 22, 2023

CM Sukhu ने अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की दी बधाई

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सुक्खू ने ट्ववीट कर कहा कि भगवान विष्णु के अवतार और शस्त्र विद्या के महान धनी भगवान परशुराम जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं।

उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह शुभ पर्व सभी के जीवन में सुख एवं समृद्धि लेकर आए।

गौरतलब है कि आज अक्षय तृतीया पर्व है और आज के ही दिन भगवान विष्णु के दस अवतारों में छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती भी मनाई जाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें