Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

युनम चोटी फतह करने पर आरक्षी ‘बिंदिया’ को सीएम सुक्खू ने दी बधाई

शिमला: हिमाचल पुलिस की चौथी आईआरबी जंगलबेरी की पुलिस आरक्षी बिंदिया को हाल ही में लाहौल स्थित 6,111 मीटर (20,100 फ़ीट) ऊंची युनम चोटी की सफलतापूर्वक चढ़ाई फतह की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चोटी फतह करने पर सोमवार को बिंदिया को बधाई दी है। हमीरपुर के नादौन क्षेत्र के कांगू गांव की रहने वाली बिंदिया प्रदेश के पुलिस विभाग में एकमात्र पहली महिला पुलिस कर्मी है, जिसने 15 अगस्त को युनम चोटी पर जाकर तिरंगा फहराया है। गत 14 अगस्त को बिंदिया अपने दल के साथ युनम के लिए रवाना हुई थी। गत 15 अगस्त की सुबह टॉप पर पहुंच गई। बिंदिया कौशल ने स्वतंत्रता दिवस पर एक रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

Exit mobile version