Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Sukhu ने तेलंगाना के नए CM Revanth Reddy को दी बधाई

December 7, 2023

CM Sukhu ने तेलंगाना के नए CM Revanth Reddy को दी बधाई

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुख¨वदर सिंह सुक्खू ने ए. रेवंत रेड्डी को गुरुवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी है। रेड्डी और मंत्रिमण्डल के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम सुक्खू भी शामिल हुए। सीएम सुक्खू ने आशा व्यक्त की कि नवगठित कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में तेलंगाना राज्य तेजी से प्रगति करेगा और हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना की जनता ने रेड्डी के नेतृत्व और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त किया है और नवगठित तेलंगाना सरकार जनता की आशाओं पर खरी उतरेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ विधायक सुरेश कुमार भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें