Site icon Dainik Savera Times

CM Sukhu ने ट्रैकिंग मार्गों पर शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान करने का लिया निर्णय

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुसार धर्मशाला वन वृत्त ने त्रिउंड और अन्य ट्रैकिंग मार्गों के लिए प्रवेश शुल्क और टेंटिंग शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी वन विभाग के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां दी। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा प्रवेश शुल्क दो सौ रुपये से कम कर 100 रुपये प्रति व्यक्ति प्रतिदिन किया गया है। वहीं दो व्यक्तियों के लिए प्रवेश शुल्क सहित टेंटिंग शुल्क 1100 रुपये से घटाकर 550 रुपये कर दिया गया है।

Exit mobile version