Site icon Dainik Savera Times

CM Sukhu ने प्रमुख कार्यालयों के खाली पड़े पार्किंग परिसर को स्थानांतरित करने का दिया निर्देश

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को अधिकारियों को निजी भवनों से संचालित हो रहे प्रमुख कार्यालयों को टूटीकंडी के पास खाली पड़े बहुमंजिला पार्किंग परिसर में समयबद्ध तरीके से स्थानांतरित करने का निर्देश दिया।

सुक्खू ने परिसर का दौरा किया और ‘वेंटिलेशन’ के लिए बड़ी खिड़कियां लगाने का निर्देश दिया। यहां जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन पार्किंग स्थल के शीर्ष तल पर स्थापित किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसी भी निजी बस को वहां खड़ी करने की अनुमति नहीं दी जाए।

बाद में, उन्होंने ‘मुख्यमंत्री हेल्पलाइन’ के कार्यालय का भी दौरा किया और आईटी विभाग के अधिकारियों को शिकायतों के जल्द निवारण के लिए इसकी कार्यप्रणाली को मजबूत करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से प्रतिक्रिया लेने के लिए ‘व्हाट्सएप चैटबॉट्स’ और ‘वॉयस बॉट्स’ का उपयोग जैसी नयी योजनाओं को शुरू करने पर भी जोर दिया।

Exit mobile version