Site icon Dainik Savera Times

CM Sukhu ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र को दी 88.68 करोड़ रुपए की विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात

कांगड़ा: मुख्यमंत्री सुक्खू ने मंगलवार को जिला कांगड़ा के अपने शीतकालीन प्रवास के दौरान कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में 88.68 करोड़ रु पये की लागत से बनने वाली चार प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कांगड़ा की ग्राम पंचायत बीरता, घुरकडी, ललेहड, मटौर, नटेहड आदि क्षेत्रों के लिए 60.12 करोड़ रु पये की लागत से बनने वाली सीवरेज स्कीम तथा 12.59 करोड़ रु पये की लागत से होने वाले देहरा अरला, गवला अंद्राड, तरसूह, ललेहड, बीरता, जोगीपुर, सेवकरा, नटेहड सडक के सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास किया।

इसके अलावा उन्होंने 10 करोड 81 लाख रु पये की लागत से हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के 33/11 के.वी. विद्युत उपकेंद्र दौलतपुर तथा 5.16 करोड रु पये की लागत से इच्छी, मटौर, नंदेहड, कोटकवाला, जमानाबाद, अब्दुल्लापुर, मिहालू, जोगीबला, सहौडा और गगल गांवों के लिए उठाऊ पेयजल योजना के संवर्धन कार्य की आधारशिला रखी।

ये भी पढ़ें :- Gold-Silver Prices: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट: जानें MCX पर आज क्या है Latest Rate

Exit mobile version