Site icon Dainik Savera Times

प्राण प्रतिष्ठा के इस मौके पर CM Sukhu पहुंचे जाखू मंदिर

शिमला (गजेंद्र) : प्राण प्रतिष्ठा के इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जाखू मंदिर पहुंचे। सीएम सुक्खू ने कहा राम हमारे आदर्श हैं, हम सभी को उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता हैं। उन्हाेंने कहा कि हनुमान जी भगवान राम के सबसे बड़े भक्त हैं, इसलिए जाखू हनुमान मंदिर आएं है। मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष पर किया पलटवार कहा,हम सनातन धर्म को मानते हैं, हम सनातनी है,नेता प्रतिपक्ष को राजनीतिक रोटियां सेंकने की आदत है। इसलिए जब भी शुभ कार्यों में भगवान राम के आदर्शो पर चलने का प्रयास करते हैं, लेकिन भाजपा को रास नहीं आता हैं।

राहुल गांधी देश की एकता और अखंडता के लिए न्याय यात्रा पर निकले हैं, किसी को भी लोकतंत्र में हक है, किसी भी तरह का ओचित्य नही उन्हे रोकने का उनकी यात्रा को रोकने का दम नहीं हैं, यात्रा में अड़चने पैदा की जा रही हैं, जो ऐसा कर रहें हैं। वह अपनी गलत मानसिकता परिचय दे रहे, भाजपा राहुल गांधी की न्याय यात्रा से डर रही है, इसलिए यात्रा में बाधा डालने की कोशिश की जा रही हैं।

Exit mobile version