Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

कड़ाके की ठंड व बारिश के बीच हमीरपुर पहुंचने पर CM Sukhu का हुआ गर्मजोशी से स्वागत

January 25, 2023

कड़ाके की ठंड व बारिश के बीच हमीरपुर पहुंचने पर CM Sukhu का हुआ गर्मजोशी से स्वागत

हमीरपुर : सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गत रात्रि को जिला मुख्यालय पहुंचे। इससे पहले मुख्यमंत्री का जिला की सीमा बड़सर में कड़ाके की ठंड बारिश की बूंदाबांदी के बीच जिला प्रशासन व केसीसी बैंक के चेयरमैन व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री सुक्खू जैसे-जैसे जिला मुख्यालय की ओर बढ़ते गए वैसे वैसे उनका काफिला भी बढ़ता गया। सुक्खू को मुख्यमंत्री के रूप में देखकर जिला कांग्रेस काफी गदगद थे। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री सुक्खू के स्वागत में कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता भी पीछे नहीं रहे। उनका कहना था कि बड़े गर्व की बात है पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बाद जिला को दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में सुक्खू मिले हैं।

सीएम सुक्खू जैसे ही सर्किट हाउस में पहुंचे तो वहां पर उमड़े जनसैलाब ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर सुक्खू भाई जिंदाबाद के नारे से सर्किट हाउस गूंज उठा। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर और एक दूसरे को मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया। सर्किट हाउस को पूरी तरह से रोशनी से चकाचौंध कर रखा था। सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री सुक्खू का उपायुक्त देवश्वेता वनिक, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर आकृति शर्मा, गोविंद विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी संगठनों लेडी मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर कड़ाके की ठंड में महिलाओं ने भी मुख्यमंत्री सुक्खू का इंतजार और स्वागत किया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने आए हुए सभी का अभिनंदन स्वीकार किया व स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बनने के बाद अभी तक अपने गृह क्षेत्र नादौन नही गए हैं। अब क्षेत्र की जनता उनके स्वागत में पलकें बिछाए बैठी है कि कब मुख्यमंत्री आएंगे और वह गर्मजोशी के साथ स्वागत करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें