Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Sukhu के इस्तीफे की झूठी खबर फैलाने पर FIR दर्ज, साइबर पुलिस ने शुरू की जांच

November 23, 2024

CM Sukhu के इस्तीफे की झूठी खबर फैलाने पर FIR दर्ज, साइबर पुलिस ने शुरू की जांच

CM Sukhu Resignation Fake News : साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस्तीफे की झूठी खबर फैलाने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मामले में सीएम सुक्खू के इस्तीफे की झूठी खबर फैलाई गई और लोगों को भ्रमित करने तथा सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला में एफआईआर दर्ज की गई है, एफआईआर के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है, तथा दोषियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि सीएम के इस्तीफे से जुड़ी अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, मामले का संज्ञान लेते हुए साइबर पुलिस स्टेशन ने यह कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें