Site icon Dainik Savera Times

PM Modi से बोले CM Sukhu, त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा करें घोषित

शिमला : जी-20 सम्मेलन में रात्रि भोज के बाद हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी की बात देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बड़े गौर से सुनी। मौका मिलते ही ठाकुर सुखविंदर सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिमाचल के हितों की पैरवी करना नहीं भूले। उन्होंने प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की जानकारी दी और इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की। साथ ही विशेष राहत पैकेज जारी करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री जी ने हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के दौरान बेहतरीन कार्य किया है। जिसके लिए विश्व बैंक, नीति आयोग, हिमाचल के राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार जी उनकी प्रशंसा कर चुके हैं।

Exit mobile version