Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Sukhu ने सरकाघाट में किया प्रभावित क्षेत्र का दौरा, नुकसान का लिया जायजा

August 17, 2023

CM Sukhu ने सरकाघाट में किया प्रभावित क्षेत्र का दौरा, नुकसान का लिया जायजा

मंडी (गजेंद्र): प्रदेश भर में आपदा से हुई त्रासदी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और नुकसान का जायजा ले रहे हैं। इसी तर्ज पर आज मुख्यमंत्री ने सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों परिवारों के साथ मुलाकात की और उन्हें हर प्रकार की सरकार की तरफ मदद देने का भरोसा दिया।

बता दें सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुकैण में में भारी बारिश से 12- 13 परिवार प्रभावित हुए हैं। वहीं इसकी चपेट में एक परिवार के साथ पशु भी आए हैं, जिसमें 18 बकरियां हादसे का शिकार हुई हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के साथ मुलाकात की और उनका दुख-दर्द जाना और तत्काल मुख्यमंत्री ने प्रत्येक बकरी के लिए ₹6000 देने की घोषणा की हैं।

इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों के घरों को बनाने के लिए भी सरकार की मदद देने का लोगों को भरोसा दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार की आर्थिक स्थिति ठीक न होते हुए भी हम प्रभावितों की सहायता में लगे हैं। वहीं किसानों और बागवानों के लिए भी सरकार राहत देगी।

उन्होंने कहा कि सरकार आपदा में दी जाने वाली हर प्रकार की राहत में बढ़ोतरी करेगी, ताकि लोगों के नुकसान की भरपाई में सरकार का योगदान हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से आपदा की पहली किस्त भी जल्द जारी की जाएगी, जिससे भी प्रदेश को इस आपदा से निपटने के लिए मदद मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें