Site icon Dainik Savera Times

CM Sukhu कल जाएंगे दिल्ली, पार्टी नेताओं को देंगे 2 साल के जश्न का न्योता

CM Sukhu

CM Sukhu

CM Sukhu will Delhi : ताजा जानकारी के अनुसार हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल दिल्ली जाएंगे। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री सुक्खू कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को दो साल के जश्न में शामिल होने का न्योता देंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस सरकार 11 दिसंबर 2024 को 2 साल पूरे करने जा रही है।

इस मौके पर वह बिलासपुर में दो साल का जश्न मनाने जा रही है। इसके लिए सीएम सुखविंदर सुक्खू तीनों बड़े नेताओं को न्योता देने दिल्ली जा रहे हैं। हिमाचल में सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के 2 साल पूरे होने के जश्न में पार्टी के वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। वहीं, राज्य सरकार ने जश्न कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें सरकार दो साल की उपलब्धियां गिनाएगी और जनकल्याण के लिए कुछ नई योजनाओं की घोषणा भी कर सकती है।

Exit mobile version