Site icon Dainik Savera Times

CM Sukhvinder Singh Sukhu ने परिवार सहित Shimla के प्रसिद्ध जाखू मंदिर में नवाया शीश

शिमलाः मुख्यमंत्री बने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के जाखू स्थित हनुमान मंदिर में परिवार सहित पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर और सुपुत्रियां भी थी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर इसके सुधारीकरण के लिए आवश्यक दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विधायक रोहित ठाकुर, जगत सिंह नेगी, राजेश धर्माणी, सुंदर सिंह ठाकुर, रवि ठाकुर व केवल सिंह पठानिया, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोनिका और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे।

इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से पहली बार शिष्टाचार भेंट की हैं। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयां छूएंगा। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में सुखविंदर सिंह सुक्खू की बेहतर कार्यशैली देखी है। उनके पास एक बेहतर टीम है जो सभी प्रशासनिक कार्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन करेगी।

Exit mobile version