Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM SUKHU ने BJP को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- हिमाचल में 5 गुटों में बंटी है भाजपा 

November 24, 2024

CM SUKHU ने BJP को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- हिमाचल में 5 गुटों में बंटी है भाजपा 

CM Sukhvinder Singh Sukhu : मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में सहयोगात्मक राजनीति के बजाय अवरोधकारी राजनीति करने के लिए भाजपा की आलोचना की। उन्होंने कहा, भाजपा प्रदेश की जनता के हितों की बात और अपने पांच साल के प्रदर्शन पर चर्चा करने से बचती है। इसके बजाय बीजेपी शौचालय कर और समोसे जैसे मामलों पर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

सीएम सुक्खू ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा “बीजेपी पांच गुटों में बंटी हुई है, जिनमें जगत प्रकाश नड्डा ग्रुप, अनुराग सिंह ठाकुर ग्रुप, जयराम ठाकुर ग्रुप, राजीव बिंदल ग्रुप और कांग्रेस के पूर्व सदस्यों का एक ग्रुप शामिल है, जो भाजपा में शामिल हुए थे जिन्हें अब ईस्ट इंडिया कंपनी कहा जा रहा है।”

सीएम ने कहा कि विपक्ष नीति-आधारित आलोचना में शामिल नहीं है, बल्कि व्यक्तिगत रूप से उन पर निशाना साधा जा रहा है. बीते दो सालों में सरकार ने राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है, जो विपक्ष के लिए चिंता का विषय बन गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

सीएम सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सवाल किया कि भाजपा के कार्यकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश गुणात्मक शिक्षा में 21वें स्थान पर क्यों पहुंच गया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने शानदार उपलब्धियां अर्जित की हैं। मनरेगा मजदूरी में 60 रुपये की वृद्धि और सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया है। सरकार दृढ़़ और निर्णायक कदम उठाएगी जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से आत्मनिर्भर हिमाचल प्रदेश की ओर बढ़ रही है, जिसकी नींव वर्तमान सरकार पहले ही रख चुकी है।

देखें Live Video :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें