Site icon Dainik Savera Times

CM Sukhvinder Singh Sukhu ने राज्यपाल Rajendra Arlekar से की शिष्टाचार भेंट

शिमलाः मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से पहली बार शिष्टाचार भेंट की हैं। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयां छूएंगा। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में सुखविंदर सिंह सुक्खू की बेहतर कार्यशैली देखी है। उनके पास एक बेहतर टीम है जो सभी प्रशासनिक कार्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल को विकास पथ पर अग्रसर रखने के लिए राज्यपाल का बहुमूल्य मार्गदर्शन सदैव अपेक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि विकास के क्षेत्र में हिमाचल देश का आदर्श राज्य बनकर उभरे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से सभी विधायकों का परिचय भी करवाया।

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version