Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश भर में प्रभावशाली नेता के रुप में उभरे CM Sukhvinder Sukhu, हिमाचल के लिए यह बड़ी उपलब्धि: Naresh Chauhan

April 2, 2023

देश भर में प्रभावशाली नेता के रुप में उभरे CM Sukhvinder Sukhu, हिमाचल के लिए यह बड़ी उपलब्धि: Naresh Chauhan

देश के टॉप 100 दमदार नेताओं की सूची में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शामिल हो गए है। एक संस्था द्वारा जारी सूची में सुखविंदर सिंह 79वें नंबर पर है। सौ दमदार नेताओ में शामिल होने पर सीएम के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने इसे बड़ी उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा कि सौ दिन के कार्यकाल में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना हिमाचल के लिए गौरव की बात है। जिस तरह से मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कड़े फैसले लिए उसको देखते हुए उन्हें ये उपलब्धि मिली है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में हिमाचल को ग्रीन राज्य बनाने का फैसला लिया गया प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनो को चलाने का फैसला लिया है ओर दस साल का रोडमैप तैयार किया है साथ ही सरकार को चलाने के लिए जिस तरह से कड़े फैसले ले रहे है । उसको देखते हुए उन्हें देश के सौ प्रभवशाली नेताओ की सूची में शामिल हुए है और ये सीएम सुक्खू के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे भी मुख्यमंत्री अपनी नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शी सोच और सबको साथ लेकर प्रदेश को नई उंचाईयों तक ले जाएंगे।

शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है चुनाव को लेकर रोस्टर जारी कर दिया गया है उन्होंने भाजपा पर नगर निगम चुनावों से भागने के आरोप लगाए उन्होंने कहा कि यह चुनाव काफी पहले हो जाने चाहिए थे लेकिन भाजपा ने जानबूझकर इन चुनावों को हटाने की कोशिश की गई और अभी भी चुनाव ना हो ऐसी परिस्थितियां खड़ी की जा रही है। कांग्रेस नगर निगम चुनाव करवाना चाहती है लेकिन अब फिर से भाजपा के पार्षद कोर्ट में जाकर इन चुनावों को टालने की कोशिश कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें