Site icon Dainik Savera Times

मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य को चुनाव मैदान में उतारने पर लगाई मुहर

रामपुर: हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों को लेकर दिल्ली में कांग्रेस सीइसी की बैठक में चर्चा हुई है। ख़बर है कि प्रदेश की चारों सीटों पर नाम तय हो गए हैं और कभी भी इन नामों की घोषणा हो सकती है। मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह को चुनाव मैदान में उतारने पर मुहर लग गई है। उससे पहले विक्रमादित्य सिंह रामपुर बुशहर अपने गृह क्षेत्र पहुंच चुके हैं। सैंज पहुंचने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद रामपुर के राजदरबार पहुंचे चुके हैं।

यहां पर 14 अप्रैल को डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। वहीं 15 अप्रैल को देवता साहेब रचोली जाख के नवनिर्मित मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जहां पर विक्रमादित्य सिंह शिरिक होंगे। रामपुर से ही चुनाव मैदान में सबसे पहले विक्रमादित्य सिंह उतरें। वहीं मंडी में लोकसभा चुनाव की जंग दिलचस्प हो जाएगी। दरअसल मंडी सीट से बीजेपी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को टिकट दिया है। पिछले कुछ दिनों से कंगना रनौत और विक्रमादित्य सिंह के बीच जुबानी जंग भी तेज हुई है।

Exit mobile version