Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चुनावी लाभ के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है कांग्रेस सरकार: अनुराग

April 21, 2024

चुनावी लाभ के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है कांग्रेस सरकार: अनुराग

शिमला: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है। आखिर कब तक कांग्रेस अपने तुष्टिकरण की राजनीति के लिए हमारी बहन बेटियों का गला रेतने वालों, देश को टुकड़े-टुकड़े करने वालों और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के साथ खड़ी रहेगी?

ठाकुर ने कहा कि देश अब इनकी सोच से वाकिफ हो चुका है इसीलिए इन लोकसभा चुनावों के बाद एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 से ज्यादा सीटें लाकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी, वहीं कांग्रेस 40 से कम सीटों पर सिमट जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें