Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

Congress सरकार एक के बाद एक तानाशाही फैसले लेकर हिमाचल प्रदेश के वातावरण को दूषित करने में जुटी : Rajeev Bindal

शिमला (गजेंद्र) : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में हर्ष महाजन की जीत के बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार पूरी तरह बौखलाहट में आ गई है। कांग्रेस सरकार लगातार एक के बाद एक तानाशाही फैसले लेकर हिमाचल प्रदेश के वातावरण को दूषित करने के अंदर जुट गई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 15 सदस्यों को सस्पेंड करके और अन्यायपूर्ण तरीके से बजट को पास कराना तत्पश्चात 6 कांग्रेस के विधायकों को अन्यायपूर्ण तरीके से उनकी सदस्यता को समाप्त कर देना। यह पूरी तरह लोकतंत्र की हत्या हैं।

राजीव बिंदल ने कहा कि इतना करने के बाद भी वर्तमान कांग्रेस सरकार संतुष्ट नहीं हुई। कांग्रेस पार्टी की सरकार ने जिन विधयकों को टर्मिनेट किया उनके खिलाफ और इन्डिपेन्डेन्ट विधायकों के खिलाफ लगातार पुलिस और प्रशासन का डंडा चलाने का काम शुरू किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह किसी भी तरह से मान्य नहीं है। विधायकों के घरों पर छापे मारना उनके बिजनेस आउटलेट्स के ऊपर छापे मारना।

विभिन्न प्रकार की कार्रवाइयां करना, चलान करना, उनके घरों के रास्ते रोकना, उनको डराना, धमकाना, उनसे जुड़े हुए लोगों के ऊपर कार्रवाई करना, अपने लोगों को भेजकर के झगड़े करवाना, पूरे हिमाचल प्रदेश में स्थान -स्थान के ऊपर भय का माहौल पैदा करना यह किसी भी तरह से असहनीय है और बर्दाश्त नहीं होगा।

Exit mobile version