Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसानों के पैसे को सैर सपाटे के लिए इस्तेमाल ना करे कांग्रेस सरकार: संदीपनी

October 8, 2023

किसानों के पैसे को सैर सपाटे के लिए इस्तेमाल ना करे कांग्रेस सरकार: संदीपनी

शिमला (गजेंद्र) : भाजपा प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कहा की जब भी कोई वर्ल्ड बैंक या कोई बड़ा प्रोजेक्ट आता है तो उसमें एक एक्सपोजर टूर का बजट होता है। इसमें कृषक, उद्यमी, अफसर, विभाग के प्रमुख प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले टूर पट जाते हैं। इसके माध्यम से उनको पूरे विश्व से उस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतरने के लिए अच्छी जानकारी प्राप्त होती है पर हैरानी की बात है की वर्तमान में हिमाचल राज्य बागवानी मिशन प्रोजेक्ट जो सरकार द्वारा एक्सटेंशन और वायु-प्रवाहक पर है और जिसके अंतर्गत 60 लाख रुपए बचे हैं उसमें विदेश द्वारा बना दिया गया है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः मोदी सरकार कर रही बेरोजगारों के साथ धोखा: डॉ. अंशुल अभिजीत

इस दौरे में कोई किसान नहीं जा रहा है एक, किसान बहुबूल इलाके का कोई विधायक नहीं जा रहा है। जा कौन रहा है, हमीरपुर के विधायक इंद्रजात लखनपाल, अर्की के विधायक संजय अवस्थी और एक विधायक जिनकी मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने हाथों से फाइल क्लियर करके बोर्ड को भेजी नाहन के विधायक अजय सोलंकी। परेशानी और चिंता की बात तो यह है कि इस दौरे पर जाने वाले विधायकों के क्षेत्र में सेब नाम की चीज ही नहीं है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः भक्तों की अनूठी भक्ति: पंजाब के धुरी से पेट के बल चलकर श्री नैना देवी पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्था

उन्होंने कहा हम मांग करते हैं कि मुख्यमंत्री इस दौरे को लेकर फिर विचार करें, यह किसानों का पैसा है और इसको सैर सपाटे के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हम वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हैं कि वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट में जो दौरा होता है वह प्रोजेक्ट के शुरुआत में किया जाता है ना की समापन पर। यह सीधा-सीधा इस पैसे का दुरुपयोग है।

उन्होंने कहा कि हम पहले भी कहते आए है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार मित्रों की सरकार है और वर्तमान में जिन लोगों को यह सरकार मंत्री, सीपीएस या अन्य लाभ नहीं दे पाई उनको छोटे-छोटे प्रलोभन देकर लॉलीपॉप देने का प्रयास किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें