Site icon Dainik Savera Times

चरणबद्ध तरीके से Congress सरकार पूरी करेगी 10 गारंटी : Jagat Singh Negi

शिमला (गजेंद्र) : हिमाचल सरकार चरणबद्ध तरीके से अपनी 10 गारंटी को पूरा करेगी और OPS की पहली गारंटी को सरकार ने पूरा कर दिया हैं, जहां तक महिलाओं को 1500 पेंशन देने की गारंटी है, उसको लेकर भी सरकार ने चरणबद्ध तरीके से महिलाओं को पेंशन देनी शुरू कर दी है। लाहौल स्पीति की महिलाओं को सीएम ने पेंशन देने का ऐलान कर दिया है। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए बार-बार गारंटी का रोना रो रही है, जबकि मोदी सरकार को बने हुए 10 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन जो वादे भाजपा ने जनता से किए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया है।

सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी गारंटियों से मुकर नहीं रही है और सभी गारंटी को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है, जबकि OPS को सरकार लागू भी कर चुकी है। भाजपा यह क्यों भूल जाती है। सरकार प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से निपटने में लगी है, जिस वजह से विकास कार्य थोड़े प्रभावित हुए हैं।

Exit mobile version