हमीरपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को स्थानीय विधानसभा उपचुनाव में स्वहाल, बजूरी, पांडवी, लंबलू व लाहढ़ी ( दो सड़का) में जनसभा व जनसंपर्क के माध्यम से पार्टी प्रत्याशी आशीष शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। अनुराग ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे बड़ी झूठी पार्टी है। लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस पार्टी ऐसे दिखा रही है जैसे विजय इनकी हुई हो मगर सच ये है कि ये प्रदेश में चारों सीटें तो हारे ही, देश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में नाकामयाब रहे।
अनुराग ने कहा कि विधानसभा के यह तीनों उपचुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ हो जाने चाहिए थे परंतु कांग्रेस ने इसमें जान-बूझकर विलंब किया। कांग्रेस के अंदर ये सारे उपचुनाव एक साथ कराने की हिम्मत नहीं ही नहीं थी। इन लोगों ने ये 3 उपचुनाव अलग करा कर प्रदेश पर कर्ज का बोझ डाला है। आगामी 10 जुलाई को जनता को तय करना है कि उन्हें भ्रष्टाचारी, डराने धमकाने वाली और गुंडागर्दी करने वाली कांग्रेस चाहिए या विकास और सुशासन देने वाली भाजपा चाहिए? आज प्रदेश में चारों ओर भय का वातावरण है। बहन-बेटियों में असुरक्षा की भावना है। इस बार भी अगर कोई भी डराए-धमकाए तो आप बिल्कुल डरना नहीं है और बिना किसी भय के कमल खिलाना है।
अनुराग ने कहा कि भाजपा के विकास के आगे कांग्रेस कहीं खड़ी भी नहीं होती। भाजपा अपने विकास कार्यों के लिए जानी जाती है, जबकि कांग्रेस ने सदा ही हमारे विकासात्मक कार्यों पर अड़ंगा लगाने उसे रु कवाने का काम किया है। विस क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने पिछले 18 माह में सेवा भाव में कोई कमी नहीं रखी और मेरा कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि फिर एक बार हमीरपुर में कमल खिला कर भाई आशीष को पहले से •यादा मतों से पुन: विधायक बनाएं।

