Dainik Savera Times

Congress नेता Vikramaditya Singh ने मंडी लोकसभा सीट से नामांकन पत्र किया दाखिल

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने बृहस्पतिवार को मंडी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। विक्रमादित्य के साथ उनकी मां एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य एवं हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला भी मौजूद थे।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मंडी को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा, जलोड़ी जोत सुरंग का निर्माण रोहतांग सुरंग की तरह किया जायेगा। चंबा का दूरस्थ पांगी क्षेत्र भी सुरंग के माध्यम से जोड़ा जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री (दिवंगत) वीरभद्र के बेटे सिंह ने कहा, कि ‘मंडी के लोगों के साथ मेरा लंबा और गहरा रिश्ता है, इसे आगे बढ़ाऊंगा।’’

मंडी लोकसभा सीट से विक्रमादित्य सिंह का मुकाबला अभिनेत्री एवं भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत से है। विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि पार्टी ने मंडी में आईआईटी, नेरचौक में एक मेडिकल कॉलेज खोला है और कीरथपुर-नेरचौक फोर लेन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Exit mobile version