Site icon Dainik Savera Times

Congress ने OPS पर किया गुमराह, इस माह में काटा गया कर्मचारियों के NPS का पैसा : पूर्व CM Jairam Thakur

ऊनाः हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया है। भाजपा की कोर कमेटी की बैठक के लिए पहुंचे जयराम ठाकुर ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि ओपीएस पर कर्मचारियों को बरगलाने का काम कांग्रेस ने किया है। उन्होंने कहा कि आज दिन तक नोटिफिकेशन नहीं हुई है, कोई रोड नहीं है, नोटिफिकेशन व टेंशन देने का। उन्होंने कहा कि हैरानी तो इस बात की है कि कर्मचारियों का एनपीएस का पैसा भी इस माह का कट गया है।

जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि कर्मचारी पढ़ा-लिखा वर्ग है और वह भी गुमराह हुए हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी रैली करें या कुछ भी करें इस पर उन्हें कुछ नहीं कहना है ,लेकिन कांग्रेस की सरकार लगातार झूठ बोलकर सत्ता में आई है, अब अपनी गारंटी पूरी करना उसके लिए मुश्किल हो रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हम हर अन्याय की लड़ाई लड़ेंगे, संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस बैठक में आगामी रणनीति बनेगी और जो भी फैसला होगा वह आप सब को बताया जाएगा।

Exit mobile version