Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम चुनाव प्रक्रिया को अपने हिसाब से बनाने का पूर्ण प्रयास किया : Karan Nanda

April 7, 2023

कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम चुनाव प्रक्रिया को अपने हिसाब से बनाने का पूर्ण प्रयास किया : Karan Nanda

शिमला: भाजपा के सह मीडिया प्रभारी करण नंदा आज मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा आगामी नगर निगम चुनावों के लिए पूर्ण रूप से तैयार है इस दृष्टि से भाजपा ने पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी को इन नगर निगम चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किया है और उनके साथ पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रत्याशी संजय सूद, रवि मेहता, विधायक त्रिलोक जम्वाल, चेतन ब्रागटा, शिशु भाई धर्मा संघ एक सशक्त टीम का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हाल ही में वार्ड के प्रवासी प्रभारी, प्रवासी सह प्रभारी और वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति भी की है। भाजपा के पास एक सशक्त नेतृत्व है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का लगातार मार्गदर्शन कार्यकर्ताओ को प्राप्त हो रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें