Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म हो जाने को लेकर भाजपा को कोसने में लगी है: Jairam Thakur

March 25, 2023

कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म हो जाने को लेकर भाजपा को कोसने में लगी है: Jairam Thakur

पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र दौरे में आज बालीचोकी में कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म हो जाने को लेकर बेवजह भाजपा को कोसने में लगी है। उनके खिलाफ सात मुकदमे अदालत में चल रहे हैं जिसमें एक ये भी था। उनके समझ लेना चाहिए कि जब आप सार्वजनिक मंच से कोई बात कह रहे हैं तो उसको सोच समझ कर बोलें। आमतौर वे ऐसी अनर्गल और बेतुकी बातें करते हैं जो उनके लिए शोभा नहीं देती है। इस मामले में भाजपा को कोसने के बजाय वे अपने आचरण को सुधारें।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हमारे यहां भी हिमाचल में एक नई सरकार बनी है जो हमारी सरकार में खुले सैंकड़ों संस्थानों को डीनोटिफाई करने पर तुली है और अब उनका ही एक बड़ा नेता डिनोटिफाई हो गया है। कांग्रेस सरकार की करनी और कथनी में आज आमजन को भी साफ फर्क नजर आ रहा है।इस सरकार ने जनता को सुविधाएं उपलब्ध करवाना तो दूर बल्कि सुविधाएं छिनने का काम किया है। उन्होंने चेताया कि कांग्रेस सरकार को जनता से किए हर वायदे को पूरा करना होगा, अन्यथा हम हर मंच से आवाज़ बुलंद करते रहेंगे। वे सराज भाजपा मंडल की ओर से बालीचौकी में आयोजित कार्यक्रम के बोल रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें