Site icon Dainik Savera Times

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा मतियाना

Congress Protests SIR Process in Matiana : शिमला। ठियोग विधानसभा क्षेत्र के क्यार-मतियाना जोन में कांग्रेस ने संगठनात्मक बैठक के बाद केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एआईसीसी प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में एआईसीसी सचिव एवं हिमाचल कांग्रेस सह प्रभारी विदित चौधरी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग भी उठाई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एसआईआर के जरिए बड़ी संख्या में मतदाताओं के अधिकार प्रभावित होने की आशंका है।

इस दौरान डीसीसी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष हरि कृष्ण हिमराल और बीसीसी अध्यक्ष ठियोग संजय शर्मा भी मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र के कई निर्वाचित पंचायत प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, पंचायत कांग्रेस अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ मताधिकार और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर चिंता जताई।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना आवश्यक है और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

प्रदर्शन में ममता ठाकुर, टेक चंद भैक, शीतल भैक, संगीता, रंजना, मंजू, कृष्ण पाल, दीवान चंदेल, इंदर सिंह कंवर, संदीप शर्मा, निशांत, बीडीसी अध्यक्ष नवीन काल्टा, रोशन लाल, माहेश्वरी देवी, लाल चंद, रणजीत कंवर, रविंदर कंवर, रीना कश्यप और चेत राम शर्मा सहित कांग्रेस के कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version