Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल- शिमला नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली सूची

चंडीगढ़: हिमाचल प्रदेश में शिमला नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पहली सूची जारी करते हुए कहा कि जल्द ही 34 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की जायेगी। कांग्रेस ने निगम के सात वार्डों के लिए प्रत्याशी तय किए हैं, जिनमें टूटीकंडी वार्ड से उमा कौशल, लोअर बाजार से उमंग बंगा, बैनमोर से शीनम कटारिया,भट्टाकुफर से नरेंद्र ठाकुर, छोटा शिमला से सुरेंद्र चौहान, न्यू शिमला से कुसुम लता, पटयोग से दीपक रोहाल शामिल हैं। पालमपुर नगर निगम के पराला वार्ड से राधा सूद को प्रत्याशी बनाया गया है।

Exit mobile version