Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Congress 10 वर्षों तक भ्रष्टाचार, परिवारवाद और वित्तीय दिवालियेपन में रही डूबी : Rajeev Bindal

February 20, 2024

Congress 10 वर्षों तक भ्रष्टाचार, परिवारवाद और वित्तीय दिवालियेपन में रही डूबी : Rajeev Bindal

शिमला (गजेंद्र) : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन भाजपा के इतिहास में और देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। 2004 से 2014 तक कांग्रेस के 10 साल भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद, आतंकवाद, माओवाद और अर्थिक दिवालियेपन के रहे बनाम 2014 से 2024 मोदी सरकार के गरीब कल्याण, सुशासन, आर्थिक विकास और भ्रष्टाचार उन्मूलन के रहे। देश इनमें तुलना करके 2024 के चुनाव में फिर एक बार मोदी सरकार को साकार करेगा।

राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में ज्ञान (GYAN) पर मोहर लगाई अर्थात G For गरीब, Y for यूथ, A for अन्नदाता, N for नारी शक्ति। भाजपा ने संकल्प लिया कि गरीब कल्याण, नारी सम्मान, नारी उत्थान, युवा विकास और किसान कल्याण के लिए मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है और संकल्प दोहराया कि अबकी बार 400 पार। राजीव बिंदल ने राहुल गांधी की यात्रा में दिए जा रहे वक्तव्य पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जहां मोदी जी राम को राष्ट्र निर्माण का आधार मान रहे हैं, वहीं राहुल गांधी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को जाति, धर्म, सम्प्रदाय से जोड़कर देश को खंडित करने का षड़यंत्र कर रहे हैं। जन-जन के आराध्य श्रीराम के जन्म स्थान पर भव्य राम मंदिर के निर्माण का गांधी परिवार ने सदैव विरोध किया।

स्व. जवाहर लाल नेहरू ने राम मंदिर में ताला लगवा दिया। बाद में श्री राम के अस्तित्व को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दे डाली और जब 500 साल के संघर्ष के बाद भारत की आत्मा का पुनर्जागरण शुरू हुआ है तो राहुल गांधी इसका डटकर विरोध कर रहे हैं। राष्ट्रीय अधिवेशन में संकल्प लिया कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और अगले 5 वर्षों में भारत की आर्थिक को दुनिया में तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाना है जिससे गरीब कल्याण के लिए, युवा विकास के लिए, किसान उत्थान के लिए, नारी शक्ति के लिए और देश के विकास के लिए प्रचुर मात्रा में धन उपलब्ध रहेगा और यह सब सिर्फ मोदी के नेतृत्व में संभव है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें